मैथ स्पेस

मैथ स्पेस अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की एक गणित प्रयोगशाला है जो स्कूलों, शिक्षकों, अभिभावकों, बच्चों, स्कूली शिक्षा में काम कर रहे एनजीओ और शिक्षक प्रशिक्षकों की ज़रूरतों को पूरा करती है। यह गणित के लिए सीखने-सिखाने की विभिन्न सामग्री [mat(h)erials], उसके विस्तार और कबाड़ से बनाए जा सकने वाले उसके कम लागत के विकल्पों की सम्भावनाओं की खोजबीन करती है। यह गणित की दुनिया की विस्तृत श्रेणी के दोनों छोरों पर स्थित लोगों पर ध्यान देने की कोशिश करती है − वे जो गणित से भय खाते हैं या नफ़रत तक करते हैं और वे जिन्हें गणित से जुड़ने में ख़ूब मज़ा आता है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ विचार जन्म लेते हैं और विकसित होते हैं जिसका श्रेय कई लोगों के साथ होने वाले पारस्परिक व्यवहारों को जाता है।

मैथ स्पेस : https://sites.google.com/apu.edu.in/mathspace/home

लेखक की ओर से

टेन फ्रेम्स पर आधारित वर्कशीट (कक्षा-1)
जियोबोर्ड पर आधारित वर्कशीट (कक्षा-6)
वर्कशीट मिडिल (कक्षा 6-8)

जियोबोर्ड पर आधारित वर्कशीट (कक्षा-6)

एक वर्ग बनाएँ। अब किसी एक कोने को हटाकर एक त्रिभुज बनाएँ। आपको किस प्रकार का त्रिभुज मिला? दोनों प्रकार के त्रिभुजों पर विचार करें, यानी भुजा या कोण के आधार पर वर्गीकृत किए गए त्रिभुज।

09 फरवरी 2026