आकांक्षा 2023 में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन, बाड़मेर से जुड़ीं और पिछले 7 साल से ज़्यादा समय से गणित पढ़ा रही हैं। उन्होंने शिक्षा व अँग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है और विज्ञान व शिक्षा में स्नातक की डिग्री ली है। आकांक्षा को युवा विद्यार्थियों के साथ जुड़ना और गणित सीखने को मज़ेदार बनाने के नए तरीक़े तलाशना पसन्द है।