एट राइट एंगल्स भारत के फ़ाउण्डेशनल, प्रिपरेटरी एवं मिडिल स्टेज के स्कूली शिक्षकों और शिक्षाविदों के लिए गणित की पत्रिका है।
एट राइट एंगल्स स्कूल के शिक्षकों के लिए गुणवत्तापूर्ण गणित सीखने के संसाधन प्रदान करता है। इसका उद्देश्य न केवल कक्षाओं के अन्दर बल्कि स्कूल प्रक्रियाओं के व्यापक सन्दर्भ में भी अधिक अनुभवात्मक और सार्थक शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बनाना है। उद्देश्यपूर्ण और जुनूनी शिक्षण का जश्न मनाने के लिए, एट राइट एंगल्स भारत और उसके विविध समुदायों की वास्तविकताओं पर आधारित व्यावहारिक अन्तर्दृष्टि प्रदर्शित करता है।
विद्यार्थी बेहतर तरीके से सीख सकें, इसके लिए ज़रूरी है कि शिक्षक बेहतर ढंग से पढ़ाएँ। शिक्षकों की मदद के लिए हमने राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ़-एसई) 2023 में गणित अनुभाग से संकेत लिए हैं। हम शिक्षक के स्थानीय सन्दर्भ और स्कूल के माहौल दोनों पर विचार करते हुए शिक्षण और कक्षा प्रक्रियाओं में शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान का प्रयास करते हैं।
सम्पादकीय कार्यालय
प्रकाशन,अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी
publications@apu.edu.in www.azimpremjiuniversity.edu.in