मैथ स्पेस

मैथ स्पेस अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की एक गणित प्रयोगशाला है जो स्कूलों, शिक्षकों, अभिभावकों, बच्चों, स्कूली शिक्षा में काम कर रहे एनजीओ और शिक्षक प्रशिक्षकों की ज़रूरतों को पूरा करती है। यह गणित के लिए सीखने-सिखाने की विभिन्न सामग्री [mat(h)erials], उसके विस्तार और कबाड़ से बनाए जा सकने वाले उसके कम लागत के विकल्पों की सम्भावनाओं की खोजबीन करती है। यह गणित की दुनिया की विस्तृत श्रेणी के दोनों छोरों पर स्थित लोगों पर ध्यान देने की कोशिश करती है − वे जो गणित से भय खाते हैं या नफ़रत तक करते हैं और वे जिन्हें गणित से जुड़ने में ख़ूब मज़ा आता है। यह एक ऐसी जगह है जहाँ विचार जन्म लेते हैं और विकसित होते हैं जिसका श्रेय कई लोगों के साथ होने वाले पारस्परिक व्यवहारों को जाता है।

मैथ स्पेस : https://sites.google.com/apu.edu.in/mathspace/home

लेखक की ओर से

सम और विषम संख्याओं का योग
पोस्टर फ़ाउण्‍डेशनल (पूर्व-प्राथमिक,कक्षा 1-2) प्रिपरेटरी (कक्षा 3-5)

सम और विषम संख्याओं का योग

तीन समूहों क, ख और ग के प्रत्येक चित्र में दो अलग रंगों से दर्शाई गई दो संख्याएँ जोड़ी गई हैं। इन संख्याओं और उनके योग के बारे में आप क्या पैटर्न देखते हैं?

09 जून 2026
गुणन के गुणधर्म भिन्नात्मक संख्याओं (और पूर्ण संख्याओं) के लिए चित्रात्मक औचित्य
पोस्टर मिडिल (कक्षा 6-8)

गुणन के गुणधर्म भिन्नात्मक संख्याओं (और पूर्ण संख्याओं) के लिए चित्रात्मक औचित्य

पूर्ण संख्याओं और भिन्नात्मक संख्याओं के योग के गुणधर्मों के चित्रात्मक औचित्य को देखने के बाद, यह पोस्टर इन्हीं संख्या समुच्चय के लिए गुणन के गुणधर्मों पर विचार करता है।

11 मई 2026