अन्तिम अपडेट : 10th फ़रवरी 2026
1. “व्यक्तिगत डेटा” (Personal Data) से क्या तात्पर्य है
इस सन्दर्भ में “व्यक्तिगत डेटा” का अर्थ ऐसी किसी भी जानकारी से है जो किसी व्यक्ति की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पहचान कर सके। इसमें व्यक्ति की जानकारी जैसे नाम, सम्पर्क विवरण (जैसे ईमेल पता), पहचान संख्या, स्थान का डेटा, या किसी व्यक्ति की पहचान से जुड़ी कोई भी विशिष्ट विशेषता शामिल है। इसमें पेशेवर विवरण जैसे कि उनका पद और वे जिस संगठन से जुड़े हैं, वे भी शामिल हैं (लेकिन यह सूची इन्हीं तक सीमित नहीं है)।
2. हम कौन-सा व्यक्तिगत डेटा एकत्र कर सकते हैं
जब आप हमारे सोशल मीडिया चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म या हमारी वेबसाइट पर हमें संदेश भेजते हैं या हमारा उल्लेख (mention) करते हैं, तो हम निम्नलिखित व्यक्तिगत डेटा एकत्र कर सकते हैं :
- आपकी सार्वजनिक प्रोफ़ाइल जानकारी (नाम/हैंडल, प्रोफ़ाइल फोटो)
- संदेश की सामग्री, टिप्पणियाँ (comments), उल्लेख (mentions), टैग
- संदेशों, पोस्ट या संवाद बॉक्स (dialogue box) में आपके द्वारा स्वेच्छा से साझा की गई कोई भी जानकारी।
यह संग्रह केवल तभी होता है जब आप हमारे आधिकारिक चैनलों के साथ संदेश, उल्लेख, टैग या अन्य माध्यमों से जुड़ते हैं।
3. हम आपके व्यक्तिगत डेटा का उपयोग कैसे करते हैं
हम इस जानकारी को केवल निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए संसाधित (process) करते हैं :
- आपके प्रश्नों, टिप्पणियों या अनुरोधों का उत्तर देना
- सामुदायिक बातचीत का प्रबन्धन करना और एक सुरक्षित वातावरण बनाए रखना
- हमारी वेबसाइट के माध्यम से अपने संचार और आउटरीच प्रयासों में सुधार करना।
हम आपके व्यक्तिगत डेटा को बेचते या किराए पर नहीं देते हैं, और न ही इसका उपयोग असम्बन्धित उद्देश्यों के लिए करते हैं।
4. प्रसंस्करण (Processing) के लिए हमारा क़ानूनी आधार
आपका डेटा आपकी सहमति के आधार पर संसाधित किया जाता है, जिसे तब माना जाता है जब आप स्वेच्छा से हमें संदेश भेजते हैं, हमारा उल्लेख करते हैं, या हमारे साथ जुड़ते हैं। DPDP अधिनियम के तहत, एक नोटिस द्वारा आपको यह सूचित किया जाना चाहिए कि (क) कौन-सा व्यक्तिगत डेटा एकत्र किया गया है, (ख) उसका उद्देश्य क्या है, और (ग) आप अपने अधिकारों का प्रयोग कैसे कर सकते हैं।
5. हम आपका डेटा कब तक रखते हैं
हम आपका डेटा केवल तब तक रखते हैं जब तक आपके संचार का उत्तर देने के लिए आवश्यक हो या लागू क़ानून द्वारा आवश्यक हो।
6. आपके अधिकार
DPDP अधिनियम के तहत, आपके पास निम्नलिखित अधिकार हैं :
- हमारे द्वारा संसाधित किए जाने वाले व्यक्तिगत डेटा तक पहुँच (Access)
- सुधार या विलोपन (Erasure) का अनुरोध करना
- सहमति वापस लेना (आप अपने संदेश हटा सकते हैं या हटाने के लिए सीधे हमसे सम्पर्क कर सकते हैं)
आप इन अधिकारों का प्रयोग हमें इस ईमेल पर सम्पर्क करके कर सकते हैं : atrightangles.editor@apu.edu.in
7. आप हमसे कैसे सम्पर्क कर सकते हैं
अपने व्यक्तिगत डेटा से सम्बन्धित किसी भी प्रश्न, अधिकारों के अनुरोध या चिन्ताओं के लिए, कृपया atrightangles.editor@apu.edu.in पर सम्पर्क करें।
8. तृतीय-पक्ष प्लेटफ़ॉर्म
तृतीय-पक्ष प्लेटफ़ॉर्म भी आपकी अपनी गोपनीयता नीतियों के तहत स्वतंत्र रूप से आपके व्यक्तिगत डेटा को संसाधित (process) करते हैं। ये प्लेटफ़ॉर्म आपके डेटा को कैसे एकत्र या उपयोग करते हैं, इस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है और हम इसके लिए कोई उत्तरदायित्व (liability) नहीं लेते हैं।
9. इस नोटिस में अपडेट
कानूनी या परिचालन सम्बन्धी परिवर्तनों को दर्शाने के लिए हम इस गोपनीयता नोटिस को अपडेट कर सकते हैं। जब हम ऐसा करेंगे, तो हम ऊपर दी गई “अन्तिम अपडेट” (Last updated) तिथि को संशोधित कर देंगे।