स्वाती सरकार अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड यूनिवर्सिटी रिसोर्स सेंटर में सहायक प्राध्यापक हैं। गणित उनके जीवन का दूसरा प्यार है (पहला चित्रकला है)। वे भारतीय सांख्यिकी संस्थान से बी.स्टेट-एम.स्टेट और वाशिंगटन विश्वविद्यालय सिऐटल से गणित में एमएस हैं। वे एक दशक से अधिक समय से बच्चों और शिक्षकों के साथ गणित विषय पर काम कर रही हैं। विशेष रूप से ओरिगामी आधारित किसी भी चीज़ में उनकी गहरी रुचि है।