नारायण मेहर अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, बेंगलूरु में अध्यापक शिक्षा समूह के फैकल्टी सदस्य हैं। इससे पहले वे हेरिटेज एक्सपीरियंशियल लर्निंग स्कूल, गुड़गाँव और मिराम्बिका फ्री प्रोग्रेस स्कूल, दिल्ली में गणित और खोजयात्रा पढ़ाया करते थे। हेरिटेज स्कूल में पढ़ाने के दौरान उन्होंने दिल्ली स्थित गणित शिक्षण के नवाचारी तरीक़ों पर काम करने वाली एक ग़ैर-लाभकारी संस्था ‘जोड़ो ज्ञान’ के साथ काम किया। उन्होंने IAAT (I AM A TEACHER), गुड़गाँव में भी बतौर फैकल्टी और अध्यापक-शिक्षक के रूप में काम किया। गणित-शिक्षण में उनकी ख़ासी दिलचस्पी है। उन्हें ऐसी व्यावहारिक व क्रियाशील गतिविधियों व क्रॉफ्ट में रुचि है, जिनमें स्थानिक समझ और तर्क की ज़रूरत होती है।