शिल्पी बनर्जी अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन में फ़ैकल्टी मेम्बर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बेंगलूरु से शैक्षणिक आकलन में पीएचडी की है। उनका शोध कक्षा में व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण आकलन मॉडल विकसित करने, आकलन की रूपरेखा तैयार करने और वृहद स्तर के आकलन डेटा के सांख्यिकीय विश्लेषण पर केन्द्रित है। वे शिक्षकों, शिक्षा अधिकारियों, प्रशिक्षकों और एमए एजुकेशन स्टडीज़ के विद्यार्थियों के लिए आकलन के विभिन्न पहलुओं पर पाठ्यक्रम तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। वे बोर्ड परीक्षाओं और कक्षा-स्तरीय आकलन को अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से गठित राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न तकनीकी समितियों के साथ भी काम करती हैं।