विष्णु लक्ष्मण बेंगलूरु के ‘सेंटर फॉर लर्निंग’ में पढ़ने वाले एक 17 वर्षीय विद्यार्थी हैं। उनकी रुचियाँ विविध हैं — पर्यावरण, गणित और बाहरी गतिविधियाँ (वे पूरे दिन बाहर रहकर खेल सकते हैं)। उन्हें गैर-काल्पनिक (non-fiction) किताबें पढ़ना, नए और रोमांचक विषयों को खोजना पसन्द है और वे ‘द नम्बर डेविल’ जैसी अनमोल किताबों को कई-कई बार पढ़ डालते हैं। उन्हें अपने कुत्ते ‘किवी’ के साथ लम्बी सैर पर जाना बेहद पसन्द है, जहाँ वे दोनों मिलकर घर के आस-पास के जंगली रास्तों को तलाशते हैं और उन्हें समय का होश ही नहीं रहता।