आँचल चोमल

आँचल चोमल अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ कंटिन्यूइंग एजुकेशन में एसोसिएट डायरेक्टर और एसोसिएट प्रोफ़ेसर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका मुख्य सरोकार शैक्षणिक आकलन, परीक्षा सुधार और वृहद स्तरीय सीखने-सिखाने के अध्ययन से रहा है। उन्होंने सीबीएसई, सीआईएससीई और अनेक राज्य शिक्षा बोर्डों के साथ मिलकर व्यापक स्तर पर काम किया है। उनके अनुभवों का कैनवस आकलन डिज़ाइन, पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तकों के विकास, शिक्षकों के व्यावसायिक प्रशिक्षण और राज्य सरकारों तथा राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा संस्थाओं के साथ नीतिगत परामर्श तक फैला हुआ है। वे शैक्षणिक आकलन के स्नातकोत्तर एवं सर्टिफिकेट स्तर के प्रोग्राम डिज़ाइन करने के साथ-साथ इनमें अध्यापन भी करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने यूनेस्को और ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन जैसी अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर सीखने के पैमानों को बेहतर बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।