रेशमा कृष्णन वर्तमान में बेंगलूरु स्थित अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ कंटिन्यूइंग एजुकेशन एंड यूनिवर्सिटी रिसोर्स सेंटर में फ़ैकल्टी मेम्बर हैं। वे गणित के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने को लेकर उत्साहित रहती हैं। वे यूनिवर्सिटी से जुड़ने से पहले राज्य, केन्द्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय बोर्डों के साथ काम कर चुकी हैं। उनकी रुचियों में स्कूली बच्चों के लिए सार्थक आकलनों का विकास करना शामिल है।