कंचना सूर्यकुमार एक स्वतंत्र गणित शिक्षिका हैं, उनके पास हाई स्कूल गणित पढ़ाने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में उनकी रुचि शिक्षकों के प्रशिक्षण में है। वे गणित के शिक्षकों के साथ मिलकर काम करती हैं ताकि कक्षा में शिक्षण को अधिक अर्थपूर्ण और उपयोगी बनाया जा सके। शिक्षण कार्य से पहले, कंचना ने सॉफ्टवेयर उद्योग में 10 वर्षों से अधिक प्रोग्रामर और प्रोडक्ट मैनेजर के पद पर भी काम किया है। उन्होंने बिट्स पिलानी से इंजीनियरिंग और विज्ञान की डिग्री तथा TISS मुम्बई से शिक्षा की डिग्री प्राप्त की है।