अनुषा टी.

अनुषा टी. अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, बेंगलूरु के स्‍कूल ऑफ़ कंटीन्‍यूइंग एजुकेशन और यूनिवर्सिटी रिसोर्स सेंटर (SCE–URC) में संकाय सदस्य हैं। उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से गणित में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध शुद्ध गणित और गणित शिक्षा, दोनों क्षेत्रों में विस्तृत है। शुद्ध गणित में, उनका ध्यान मॉड्यूलर समीकरणों, थीटा फलन सर्वसमिकाओं और 1/π के लिए रामानुजन-प्रकार की श्रेणियों पर केन्द्रित है। गणित शिक्षा में, उनकी रुचि मुख्य रूप से शिक्षण पद्धति, आकलन और पाठ्यचर्या निर्माण से सम्बन्धित है।