रीमा कौर अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, बेंगलूरु के स्कूल ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन एंड यूनिवर्सिटी रिसोर्स सेंटर (SCE-URC) में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर हैं। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से बीएड और भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली से शिक्षा में एमए किया है। उनकी रुचि के क्षेत्र हैं प्रारम्भिक भाषा और साक्षरता तथा प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षा। रीमा का कहना है कि वह स्कूल में गणित से भयभीत रहती थीं, उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि अब उन्होंने गणित की एक पत्रिका में लेख लिखा है।