अस्मा मेमन अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, बेंगलूरु की पूर्व छात्रा हैं। वर्तमान में, वे मुम्बई स्थित शिक्षा अकादमी में एक प्राथमिक गणित शिक्षक हैं। उन्हें ऐसे टूल और गतिविधियों को डिज़ाइन करने और लागू करने में आनन्द आता है जो स्कूली गणित को व्यवहारिक अनुभव और दृश्य पहलुओं से जोड़ते हैं। इसके अलावा, कॉलेज में गणित की पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने दिए गए डेटा में पैटर्न और वितरण का विश्लेषण करने का भी अनुभव लिया।