सन्‍दीप दिवाकर

सन्‍दीप दिवाकर अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन, भोपाल (मध्य प्रदेश) में 2012 से गणित के रिसोर्स पर्सन के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणित पढ़ाने का अनुभव है और उन्होंने राज्य शिक्षा केन्‍द्र (एससीईआरटी) भोपाल में बतौर व्‍याख्‍याता 15 साल तक काम किया है। सन्‍दीप शिक्षक-प्रशिक्षकों, शिक्षकों और बच्चों के लिए एससीएफ, पाठ्यपुस्तकों, प्रशिक्षण मॉड्यूल और सीखने-सिखाने की सामग्री के विकास से जुड़े रहे हैं। उनके लेख शैक्षिक पलाश, प्राथमिक शिक्षक, शैक्षिक संदर्भ आदि में प्रकाशित हुए हैं।