निखिल एम. ज़ेड. केरल के अट्टापडी स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। वे ‘उन्नति’ कार्यक्रम से जुड़े हैं, जिसे केरल इंस्टीट्यूट ऑफ़ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों की सीखने में मदद करना है। वे बतौर स्रोत व्यक्ति प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रशिक्षण शिविरों और आदिवासी बच्चों के लिए आयोजित गणित शिविरों से भी जुड़े रहे हैं।