अंकित शुक्ला ने उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ से एमबीए और बीटेक किया है। वे मार्च 2017 में अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन के फेलोशिप कार्यक्रम में शामिल हुए। फेलोशिप पूरी करने के बाद, उन्हें रायगढ़ जिले में तैनात किया गया और अब वह गणित शिक्षाशास्त्र (mathematics pedagogy) के क्षेत्र में काम करते हैं। उनके काम के प्रमुख क्षेत्र सरकारी स्कूल के गणित शिक्षकों के लिए सामग्री, परिप्रेक्ष्य और गणित के शिक्षण के सम्बन्ध में क्षमता वृद्धि है। वह सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ बातचीत करते हैं। उनकी ऐसे विभिन्न सन्दर्भों और संसाधनों की खोज करने में गहरी रुचि है जो गणित में ग़लत धारणाओं (misconceptions) को दूर करते हैं।