अर्धेन्‍दु शेखर दाश

arddhendu@azimpremjifoundation.org
अर्धेन्‍दु शेखर दाश

अर्धेन्‍दु शेखर दाश अज़ीम प्रेमजी स्कूल, धमतरी के प्रिसिंपल हैं। इससे पहले, वे अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्‍डेशन में स्रोत-व्यक्ति के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने भुवनेश्‍वर में वाणी विहार स्थित उत्कल विश्वविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है। वे गणित से जुड़े मुद्दों पर शिक्षकों के साथ जुड़कर काम करते आए हैं। वे गणित के शिक्षण में अवधारणात्मक समझ बनाने के साथ-ही-साथ शिक्षणशास्त्रीय कार्यनीतियाँ बनाने पर केन्द्रित कार्यशालाएँ करते हैं। वे 8 वर्ष से अधिक समय से बच्चों के साथ गणित पर काम कर रहे हैं, और तकनीकी संसाधनों की पड़ताल, प्रयोग और डिज़ाइन करने में गहरी रुचि रखते हैं। वे ओपन डिस्टेंस लर्निंग के लिए पाठ्यचर्या डिज़ाइन करने की प्रक्रिया में, और छत्तीसगढ़ के लिए पाठ्यपुस्तकें लिखने में भी संलग्न हैं।