स्मृति स्मारक पाण्डा ओडिशा प्रौद्योगिकी एवं अनुसन्धान विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 2024 के स्नातक हैं। गेट-2025 (ईई) में अखिल भारतीय रैंक 539 हासिल करने के बाद, वे पीएसयू साक्षात्कारों की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही वे वंचित समुदायों के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सहजकर्ता के रूप में स्वैच्छिक सेवाएँ देते हैं। उन्होंने भुवनेश्वर के आनन्द मार्ग प्राथमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य किया है; यहीं उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की थी।