अशोक प्रसाद वर्ष 2012 से अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन से जुड़े हैं और शिक्षक प्रशिक्षण, पाठ्यक्रम विकास तथा शिक्षण सामग्री तैयार करने में योगदान दे रहे हैं। इससे पहले वे मिडिल स्कूल में गणित और विज्ञान के शिक्षक रह चुके हैं। उनके लेख एट राइट एंगल्स और पाठशाला भीतर और बाहर में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने पॉलीटेक्निक और फ़ार्मेसी स्तर पर एप्लाइड मैथमैटिक्स और फ़ार्मास्यूटिकल मैथमैटिक्स भी पढ़ाया है।