मनीषा गोयल

मनीषा गोयल ने दिल्ली के निजी और सरकारी स्कूलों में 12 साल तक प्राइमरी स्‍कूल शिक्षिका के बतौर काम किया है। पढ़ाने के साथ-साथ उन्होंने लगभग 5 साल तक प्राइमरी स्‍कूल के पुस्तकालय का प्रबन्धन भी किया है। उन्होंने अपने विद्यार्थियों में साहित्य के साथ गणित में भी रुचि विकसित करने की ओर काम किया है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राथमिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री और भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्‍बेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली से शिक्षा में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।