ज़ीनत रहमान

ज़ीनत रहमान अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, भोपाल में गणित शिक्षण की पाठ्यचर्या और शिक्षाशास्त्र के पाठ्यक्रम पढ़ाती हैं। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अनुभव गणित शिक्षण और संज्ञान के क्षेत्र में हैं। उन्होंने पहले डिजिटल और भौतिक शिक्षण संसाधनों को विकसित करने के लिए विभिन्न टीमों के साथ काम किया है। उन्हें विविध सन्दर्भों के शिक्षकों और शिक्षाविदों के साथ काम करने का अनुभव है। उनकी रुचि शिक्षा और संज्ञान पर तकनीक के प्रभाव का अध्ययन करने में भी है।