ब्रैड युई

ब्रैड युई हवाई के ख़ूबसूरत द्वीपों के रहने वाले एक रचनात्मक व ख़ुशदिल शिक्षक हैं। उन्होंने 15 साल तक गणित और अँग्रेज़ी विषय पढ़ाए हैं। वे टीचर्स अक्रॉस बॉर्डर्स – दक्षिणी अफ्रीका के साथ वालंटियर के तौर पर 8 दौरों में शामिल हुए हैं। फिलहाल वे ओआहू (O’ ahu) के कामेहामेहा (Kamehameha) स्कूल कपालामा (Kapalama) में बीजगणित-1 पढ़ाते हैं, जो मूल हवाईयन बच्चों की सेवा के लिए समर्पित एक शैक्षणिक संस्थान है। मनोरंजन के लिए, ब्रैड को पढ़ना, टेनिस खेलना, खाना बनाना और कॉफी पीना पसन्‍द है।