क्षमा चक्रवर्ती एक शिक्षिका हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से गणित में स्नातकोत्तर की उपाधि और अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय से शिक्षा में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है। गणित की शिक्षा में 15 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, उन्होंने सामग्रियों के विकास, शिक्षण और शिक्षक प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में काम किया है, साथ ही विद्यार्थियों के साक्षात्कार किए हैं और मूल्यांकन तैयार किए हैं। क्षमा युवा मनोमस्तिष्क को जानने, समझने और पोषित करने के प्रति जुनूनी हैं। उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना और क़ुदरत का आनन्द लेना भाता है।