गरिमा भट्ट दिसम्बर, 2022 से अज़ीम प्रेमजी स्कूल, उधम सिंह नगर में पढ़ा रही हैं। उन्होंने एसएसजे विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से भौतिकी में एमएससी और बीएड की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे प्राथमिक स्तर पर गणित शिक्षण पर काम कर रही हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि गणित को बच्चों के लिए रोचक, आनन्ददायक और अर्थपूर्ण बनाना चाहिए। उन्हें ऐसा कक्षा माहौल तैयार करना पसन्द है, जिसमें बच्चे गतिविधियों, खेलों और जीवन से जुड़े अनुभवों के ज़रिए गणितीय सोच को समझ सकें और इससे उनमें आत्मविश्वास और जिज्ञासा बढ़े।