मोख़्तर ज़मान धमतरी, छत्तीसगढ़ के अज़ीम प्रेमजी स्कूल में एक शिक्षक के तौर पर पढ़ा रहे हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री प्राप्त की है, और रायपुर, छत्तीसगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ टीचर एजुकेशन से बीएड किया है। गणित के प्रति अपने जज़्बे के साथ ही, उन्हें इसी विषय में बच्चों के साथ जुड़ने में आनन्द मिलता है। मोख़्तर शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी संसाधनों के अन्वेषण और डिज़ाइन में भी गहरी दिलचस्पी रखते हैं।