अंकित पटौदी अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन में स्रोत व्यक्ति हैं। उन्होंने कम्प्यूटर साइंस में बीई और अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, बेंगलूरु से एमए (डेवलपमेंट) किया है। अंकित गणित से सम्बन्धित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न ज़िलों में सरकारी शिक्षकों के साथ काम करते हैं। वे गणित की अवधारणात्मक समझ के साथ-साथ, गणित-शिक्षण में इस्तेमाल होने वाली शैक्षणिक रणनीतियों पर आधारित कार्यशालाओं का संचालन भी करते हैं। वे 5 वर्ष से अधिक समय से बच्चों के साथ गणित पढ़ते-पढ़ाते आ रहे हैं और गणित में ग़लतफ़हमियों-धारणाओं को दूर करने के लिए शैक्षणिक संसाधनों की खोज करने और उन्हें डिज़ाइन करने में रुचि रखते हैं।