प्रो. विजय ए. सिंह आईआईटी कानपुर (1984-2014) और एचबीसीएसई, टाटा इंस्टीट्यूट फॉर फंडामेंटल रिसर्च (2005-2015) में संकाय सदस्य रहे हैं। वहाँ वे एक दशक तक विज्ञान ओलम्पियाड तथा नेशनल इनिशिएटिव ऑन अंडरग्रेजुएट साइंस के राष्ट्रीय समन्वयक थे। वे नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंडिया के फेलो हैं और इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (2019-21) के अध्यक्ष थे। वे वर्तमान में सीईबीएस, मुम्बई में विजिटिंग प्रोफ़ेसर हैं।